सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 53वां जन्मदिन, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के बड़े नेताओं ने दी बधाई

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून को 53 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है। बसपा सुप्रीमो मायावती और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर योगी को जन्मदिन मुबारक बोला है।
अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम योगी अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। वह यहां राम दरबार की स्थापना पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका में भी नजर आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा है- ‘यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है- ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुँचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए लिखा है- ‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।’
विपक्षी नेता मायावती ने लिखा है- ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।’