Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 प्रतिशत का आरक्षण, प्रस्ताव पर लगी मोहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। ये बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे हुई। आज की इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ी सौगात दी है। अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।

कैबिनेट बैठक में सरकार की ओर से कहा गया कि पूर्व अग्निवीरों को समायोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी, PAC, आरक्षी घुड़सवार एवं फायरमैन की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत पदों को आरक्षित रखा जाएगा।

जानिए क्या हैं अग्निवीर?

अग्निवीर भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना (थल सेना, नौसेना, और वायुसेना) में भर्ती किए जाने वाले सैनिक हैं। इस योजना की शुरुआत जून 2022 में हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करना और सेना को अधिक युवा, तकनीकी रूप से कुशल, और गतिशील बनाना है।

अग्निवीरों में भर्ती होने के लिए इसकी पात्रता 17.5 से 23 साल तक की है। अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के लिए भर्ती किया जाता है, जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग और 3.5 साल की सक्रिय सेवा शामिल होती है।

4 साल की सेवा के बाद, लगभग 25% अग्निवीरों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर नियमित सैनिक के रूप में स्थायी नियुक्ति दी जा सकती है। बाकी को सेवा समाप्ति पर एकमुश्त राशि (सेवा निधि) दी जाती है, जो लगभग 11-12 लाख रुपये होती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close