Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड में 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत, 36 प्रतियोगिताएं होंगी शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होगी। इसका आयोजन उत्तराखंड के चार जनपदों देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में किया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय खेलों में 36 प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। जिसमें योग आसन भी शामिल हैं। रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय खेलों के लोगो, शुभंकर, एंथम, जर्सी और टॉर्च का भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शुभंकर ‘मौली’ (मोनाल पक्षी) को नए अवतार में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या हिस्सा लिया। वहीं चार शहरों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में प्रदेश के खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह उत्तराखंड का दशक है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तराखंड में देश का आठवां वेलोड्रोम बनकर तैयार हो गया है। उधम सिंह नगर जनपद में बने इस वेलोड्रोम की लागत लगभग 24 करोड़ रुपये है। इसके शुभारंभ के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना की गई और इसका फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close