प्रदेश

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान मंच गिरा, एक महिला की मौत, 17 लोग घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के कालकाजी मंदिर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां माता के जागरण के दौरान महंत परिसर में बना मंच गिर गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि भगदड़ में 17 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसा जागरण के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार, जो स्टेज गिरा वो लोहे के फ्रेम पर लकड़ी से बना था। जागरण में दो मंच बने थे। एक मंच पर मशहूर सिंगर बीप्राक परफॉर्म कर रहे थे। वो मंच पर भजन गा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनकी ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आयोजन में करीब डेढ़ हजार लोगों की भीड़ मौजूद थी। लॉ एंड ऑर्डर के लिए पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। लेकिन देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और मंच तक पहुंच गई। लोगों के धक्के की वजह से साइड में बना दूसरा स्टेड भरभरा कर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद सिंगर बीप्राक और उनकी टीम भी खड़े हो गए और वहां से पीछे चले गए।

उधर, हादसे की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर डायरेक्टर ने अतुल गर्ग ने मामले की पुष्ठि करते हुए कहा कि फायर कंट्रोल रूम को देर रात करीब 12:47 बजे कालकाजी मंदिर में जागरण का स्टेज गिरने की सूचना मिली थी जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। उसके बाद तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कालकाजी मंदिर परिसर में आयोजित जागरण के दौरान जब मंच गिरा तब वहां 1500 से 1600 लोग मौजूद थी। पुलिस की ओर से जागरण की इजाजत नहीं मिली थी। हालांकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची. अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close