Main Slideराष्ट्रीय

सब छोड़ रहे I.N.D.I गठबंधन, लोगों को बेफकूफ बना रहा विपक्ष; सब अकेले लड़ रहे चुनाव: BJP का तंज

नई दिल्ली। विपक्ष के I.N.D.I गठबंधन में अब रार खुलकर सामने आने लगी है। कभी बंगाल की सीएम ममता  बनर्जी तो कभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच गठबंधन पर भाजपा ने भी तंज कसा है।

सब छोड़ रहे इंडी गठबंधन

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि अब कोई विपक्षी गठबंधन नहीं बचा है। सभी विपक्षी नेता एक-एक करके इंडी गठबंधन छोड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कहा कि वह 2024 लोकसभा में अकेले चुनाव लड़ेंगी। कई और नेता भी ये बयान दे चुके हैं। इसलिए यह नेता सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने भी कसा तंज

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वो अपने I.N.D.I गठबंधन में तो ‘न्याय’ कर नहीं पा रहे, तभी वो हर राज्य में जा रहे हैं। ठाकुर का ये बयान बिहार की राजनीति में उथल-पुथल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के फैसले पर आया है।

कितने झटकों से बचेगा I.N.D.I गठबंधन

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन से नाता तोड़ने और फिर से भाजपा में शामिल होने की खबरों के बाद कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इंडी गठबंधन को लगभग हर दिन झटके मिल रहे हैं। पूनावाला ने कहा कि हर जगह के नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को अलविदा कह रहे हैं।

राहुल गांधी को अब हर कोई छोड़ रहा

पूनावाला ने कहा कि राहुल को अब हर कोई छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा ने राहुल गांधी का विरोध किया, सपा ने भी राहुल गांधी के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है, यही कारण है कि गठबंधन अब नहीं बचता दिख रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close