मनोरंजन

मशहूर क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का निधन, जीते थे तीन पद्म पुरस्कार

मुंबई। मशहूर क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो आज मुंबई में उनका कार्यक्रम था। वह इस कार्यक्रम में हिस्सा ले पातीं कि उससे पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। सिंगर के निधन से इस इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया है।

बता दें कि प्रभा अत्रे पॉपुलर सिंगर्स में से एक थी। उनकी आवाज के लोग दीवाने थे। अपने हुनर के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया। साल 1990 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कई बार अन्य राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों को भी अपने नाम किया। बता दें कि प्रभा ख्याल, ठुमरी, गजल, दादरी में माहिर थीं।

उन्होंने संगीत रचना पर किताबें भी लिखी। ‘स्वरांगिनी’ और ‘स्वरंजनी’ उनकी ही रचना है। ‘अपूर्व कल्याण’, ‘मधुर कौंस’, ‘दरबारी कौंस’, ‘पटदीप-मल्हार’, ‘शिव काली’ को भी प्रभा ने ही अपनी कलम दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close