मनोरंजन

गायक सनम पुरी ने अपनी गर्लफ्रेंड से क्रिश्चियन रीति-रिवाज से रचाई शादी

मुंबई। गायक और संगीतकार सनम पुरी ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड जुकोबेनी टुंगो से शादी कर ली है। बीते साल 11 मार्च 2023 को सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो ने एक-दूसरे से सगाई की थी। सोशल मीडिया पर सिंगर की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं।

फेमस सिंगर सनम पुरी ने अपनी गर्लफ्रेंड जुकोबेनी टुंगो संग क्रिश्चियन व्हाइट वेडिंग थीम बेस्ड शादी की है। कई पुराने क्लासिक भारतीय बॉलीवुड गीतों से संगीत प्रेमियों का दिल जीतने वाले सनम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर सनम पुरी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड संग दो रीति-रिवाज से शादी रचाई। पहले क्रिश्चियन और दूसरी बार नागा रीति-रिवाज से।

सनम ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं बता नहीं सकता की मैं कितना खुश हूं। ये शादी वैसी है जैसी मैं हमेशा से चाहता था। हमारे बीच जो रिश्ता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं अपनी पत्नी के साथ नई शुरूआत के लिए बहुत उत्साहित हूं। अपनी शादी के बारे में और अधिक जानकारी शेयर करते हुए, सिंगर ने बताया कि पंजाबी परंपराओं और नागा रीति-रिवाजों से शादी हुई है।’ बीते साल 11 मार्च 2023 को सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो ने एक-दूसरे से सगाई की थी। इस कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में नागालैंड में 11 जनवरी को शादी की।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close