मनोरंजनMain Slide

19 साल बाद फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे सलमान !

बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद संजय लीला भंसाली अब अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी मे जुट गए हैं। काफी लम्बे समय से संजय ने अपनी ज़्यादातर फिल्में रणवीर और दीपिका के साथ ही की हैं। लेकिन इस बार संजय ने अपना मन बदल लिया है।
इस बार संजय दीपिका या रणवीर संग नहीं बल्की सलमान खान के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। सलमान खान और संजय लीला भंसाली 19 साल बाद एक बार फिर साथ काम करते नज़र आ सकते हैं।
संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे सलमान
संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे सलमान ( फोटो – गूगल )
आख़री बार सलमान खान 1999  मे भंसाली प्रोडक्शन की फिल्म हम दिल दे चुके मे नज़र आए थे। जिसमें सलामन के साथ लीड रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन थी। आपको बता दें, की इसी फिल्म के बाद सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप भी हो गया था तब से आज तक नाही सलमान ऐश्वर्या एक साथ बड़े परदे पर नज़र आए और नहीं उन्होंने भंसाली प्रोडक्शंस के साथ काम किया।

संजय ने अपना मन बदल लिया है

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक़ भंसाली प्रोडक्शन की CEO प्रेरणा सिंह ने इस बात को कन्फर्म किया है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक लव स्टोरी पर काम करने वाले हैं। सलमान और संजय ने जब भी एक साथ काम किया है तो उनकी फिल्में सुपरहिट ही रही है।
ऐसे में दोनों का 19 साल बाद एक  साथ परदे पर वापसी करना किसी चमत्कार से काम नहीं है। दोनों की जोड़ी काफी अद्धभुत मानी जाती है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स मे कहा गया हैं कि भंसाली ने सलमान के साथ आइडिया डिसकस कर लिया है। दोनों ही एक दूसरे संग काम करने को लेकर काफी उतसुक हैं। अब देखना ये होगी की इन दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर क्या कमाल दिखाने वाली है।
रिपोर्ट- मानसी शुक्ला
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close