राष्ट्रीयMain Slideउत्तराखंडप्रदेश

मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट की आखिरी विदाई में देश की आँखें हुई नम, देखें VIDEO

आईईडी बम डिफ्यूज करने की कोशिश करते हुए शहीद हुए मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट की आखिरी विदाई में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए हैं। उनके साथ साथ लोगों की भारी भीड़ भी शामिल हई।

मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट का आज अंतिम संस्कार होगा। मेजर चित्रेश सिंह की सात मार्च को शादी होने वाली थी और उनका पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारी कर रहा था। मेजर के अंत‍िम संस्कार में शाम‍िल होने के ल‍िए सेना के वर‍िष्ठ अफसरों के अलावा उत्तराखंड के सीएम त्र‍िवेंद्र स‍िंह रावत भी मौजूद थे।

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास आईईडी बम डिफ्यूज़ करते समय मेजर बिष्ट शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर मिलने के बाद नेहरू कॉलोनी में उनके आवास पर मातम छा गया। मेजर बिष्ट अपनी शादी के लिए 28 फरवरी को घर आने वाले थे।

मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर रविवार को मिलिट्री हॉस्पिटल में पहुंचा। अंतिम संस्कार के लिए सोमवार सुबह से ही उनके आवास पर लोग जुटना शुरू हो गए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close