उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

हड़ताल की आदत छोड़े कर्मचारी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताई चिंता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कई कर्मचारी संगठनों की ओर से अपनाई जा रही हड़ताल की प्रवृति पर चिन्ता जताई है। उन्होंने पुनः दोहराया है कि हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। हड़ताल से कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि आम जनता व प्रदेश को भी नुकसान होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा,” कर्मचारियों को अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। किसी भी समस्या का समाधान अन्ततः वार्ता से ही निकलता है। इसके लिए हड़ताल का रास्ता उचित नहीं है। कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए राज्य सरकार संवेदनशील रहती है।”
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा,” हड़ताल से विकास कार्य अवरूद्ध होते हैं तथा आम जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जनता की परेशानियों का भी ध्यान कर्मचारी संगठनों को रखना चाहिए। हमारा प्रदेश हड़ताली प्रदेश न बने, इस दिशा में कर्मचारियों व संगठनों को भी सकारात्मक सोच के साथ आगे आकर जन हित का ध्यान रखते हुए प्रदेश हित में सरकार का सहयोग करना चाहिए।”
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close