उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेशव्यापार

योगी सरकार ने पेश किया 4.79 लाख करोड़ का बजट, अयोध्या को मिली बड़ी सौगात

गुरुवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा में 4.79 लाख का बजट पेश किया। यह उनका तीसरा बजट है जिसमें  21 हजार 212 करोड़ की नई योजनाओं की घोषणा वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने की। चलिए जानते हैं बजट से जुड़े कुछ अपडेट्स।

Updates-

उत्तर प्रदेश का कुल बजट 479701.10 लाख करोंड़ रुपए।

नई परियोजनाओं के लिए 22 हज़ार 212 करोड़ 95 लाख रुपये निर्धारित।

संस्कृति विभाग में मथुरा वृंदावन के मध्य आडोटोरियम के निर्माण हेतु 8 करोड़ 38 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।

सार्वजनिक रामलीला स्थलों में चारदीवारी निर्माण हेतु 5,00,00,000 की व्यवस्था प्रस्तावित।

वृंदावन शोध संस्थान के सुदृढ़ीकरण हेतु 1 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।

उत्तर प्रदेश ब्रिज तीर्थ में अवस्थापना सुविधाओं हेतु 125 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।

अयोध्या में प्रमुख पर्यटन स्थलों के समेकित विकास हेतु 101 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

गढ़मुक्तेश्वर के पर्यटक स्थलों की समेकित विकास हेतु 27 करोड़ की व्यवस्था।

पर्यटन नीति 2018 के क्रियान्वयन हेतु 70 करोड रुपये और प्रो पुआर टूरिस्ट के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था।

बजट में वाराणसी में लहर तारा तालाब कबीर स्थल और गुरु रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर का सुदृढ़ीकरण किया जाना प्रस्तावित।

प्रयागराज में ऋषि भारद्वाज आश्रम का विकास किया जाना प्रस्तावित।

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना हेतु 942 करोड रुपये की व्यवस्था।

अरबी-फारसी मदरसों के आधुनिकरण हेतु 459 करोड़ की व्यवस्था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close