Main Slide

चंद्र ग्रहण के दौरान ज़रूर ध्यान रखें ये उपाय, नहीं पड़ेगा इसका बुरा असर

वर्ष 2019 का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी यानि कि आज पड़ रहा है। ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है, इसलिए इस दिन निकलने वाले चंद्रमा को सुपर ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है।

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस दिन ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है। इस दौरान चंद्रमा धरती के काफी नजदीक होता है। यह ग्रहण कुल 3 घंटे 30 मिनट तक चलेगा।

भारतीय समयानुसार ये ग्रहण 21 जनवरी को सुबह 10:41 बजे शुरू होगा। यह साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण है इसके बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण 29 मई 2021 में पड़ेगा।

आइए जानते हैं कुछ सावधानियों और लाभों के बारे में जो आपको पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान ध्यान रखनी हैं –

  • ग्रहण के बाद बिना नहाए और पूजा करे कुछ भी न खाएं।
  • चंद्र ग्रहण के बाद पितरों के नाम पर दान दें।
  • ग्रहण के समय पहने गए वस्‍त्रों को दोबारा नहीं पहनना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं व भगवान की सभी प्रतिमाओं को गंगाजल से ज़रूर नहलाएं।
  • ग्रहण के बाद भगवान भोलेनाथ की पूजा ज़रूर करें, इससे आपको मन चाहा फल मिलेगा।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close