उत्तर प्रदेशप्रदेश

अब वेश्याओं से 2,000 रूपए और भिखारियों से 500 रूपए का लिया जाएगा TAX

यूपी में अब वेश्याओं और भिखारियों से टैक्स वसूलने की तैयारियां की जा रही हैं। मामला बरेली की फरीदपुर नगर पालिका परिषद का है।फरीदपुर नगर पालिका में इस प्रस्ताव को पास किया गया है। इसकी वजह से नगर पालिका अब वेश्याओं और भिखारियों से भी टैक्स वसूलेगी।

भीख मांगने वालो से पांच सौ रूपए टैक्स लिया जाएगा। ( फोटो – गूगल )

बरेली की इस नगर पालिका का फरमान इन दिनों चर्चाओं में है। परिषद ने ये फैसला किया है कि वेश्याओं और भिखारियों से केयरिंग चार्ज वसूला जाए। नगर पालिका परिषद ने जिन 62 बिन्दुओं को केयरिंग चार्ज के दायरे में रखा है, उनमें वेश्यावृति और भिखारी भी शामिल हैं।

नगर पालिका के इस प्रस्ताव में भीख मांगने वालो से पांच सौ रूपए टैक्स और वेश्याओं से दो हज़ार रूपए टैक्स वसूला जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close