Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

खुशखबरी : लखपति बनने का सपना होगा साकार, जल्द बैंक खाते में आएंगे 15-15 लाख रुपए !

मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि जल्द ही लोगों के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए आ जाएंगे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का जिक्र किया था कि अगर विदेश से काला धन आ गया तो सभी देशवासियों के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए आ सकते हैं।

भले ही केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान इसे महज जुमला करार दिया, लेकिन आम चुनाव से मजह कुछ महीनों पहले अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि  जल्द ही 15-15 लाख धीरे-धीरे लोगों के खाते में जाएगा।

मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले।

महाराष्ट्र के सांगली जिले के इस्लामपुर में केंद्रीय समाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने मराठी में बोलते हुए कहा कि हर नागरिक के खाते में 15 लाख जमा करने का वादा था। इतनी बड़ी रकम सरकार के पास नहीं है।

रामदास अठावले ने कहा कि आरबीआई से मांग रहे हैं, लेकिन वो दे नहीं रहे। इसमें तकनीकी समस्याएं हैं। यह एक साथ यह नहीं हो पाएगा, लेकिन धीरे-धीरे हो जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close