Main Slideउत्तराखंड

उत्तराखंड सीएम ऐप का एक साल हुआ पूरा, कई लोगों के पूरे हुए अधूरे सपने

गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवाद के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड जनता के साथ जनसंवाद में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में 1 साल पहले 15 दिसम्बर 2017 को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए सीएम ऐप को लॉन्च किया था।

15 दिसम्बर 2018 को सीएम ऐप के सफलतम एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने रित निस्तारण के लिए जनता के बीच लोकप्रिय हो गया है।इस ऐप को जनता के बीच लोकप्रिय होने पर जनता और खासकर युवा वर्ग की सराहना की है। उन्होंने सीएम ऐप के सभी उपयोगकर्ताओं को बधाई दी है, जिन्होंने इसका इस बीते एक साल में उपयोग किया है।

सीएम रावत ने कहा सीएम ऐप के लांच होने से जनता को उत्तराखण्ड के बहुत दूरस्थ गांव और शहरों से अपनी शिकायतों को लेकर देहरादून आने की मजबूरी नहीं रह गयी है। इससे जनता का समय और धन दोनों की बचत हो रही है। इससे मुख्यमंत्री कार्यालय में कागजों में आने वाली शिकायतें भी कम हो गयी हैं। और अधिकतर शिकायते अब सीएम एप के माध्यम से ऑनलाइन ही आ रही हैं।

सीएम त्रिवेंन्द्र ने बताया कि हर विभाग से सम्बन्धित शिकायते ऐप के माध्यम से उन तक पहुंच रही हैं और शिकायत को त्वरित समाधान के लिए अधिकारयों को प्रतिदिन ऑनलाइन ही निर्देशित किया जा रहा है। समय समय पर जिला अधिकारियों और विभाग अध्यक्षों से शिकायतों का डाटा मंगवाया जाता है और उनकी समीक्षा की जाती है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम ऐप से विभागों को भेजी गयी शिकायतों का फोलोअप भी किया जाता है ताकि वह समय पर निस्तारित हो सकें।

उत्तराखण्ड सीएम ऐप की विशेषताएं –
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ये कोशिश है कि ऐप पर आने वाली जनशिकायतों का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निस्तारण किया जा सके। ऐप के माध्यम से आप देश के किसी भी कोने से सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेज सकते हैं ।
इस ऐप के कंटेंट आप इंग्लिश और हिंदी दोनों ही भाषाओं में पढ़ सकते हैं।
यह ऐप जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण में मददगार साबित हो रहा है।
इस ऑफिसियल मोबाइल ऐप को एंड्राइड फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल फ़ोन में ऐप स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस ऐप के जरिए उत्तराखंड सरकार से संबंधित सभी खबरों को एक क्लिक से पढ़ या वीडियो देख सकते हैं। सरकार की योजनाओं की जानकारी, उनकी प्रगति और नए प्रयासों के बारे में ऐप से जानकारी मिलती है।
इस पर ऐप पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र द्वारा किए गए ट्वीट भी देखे जा सकते हैं।
इस ऐप पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों व एसएसपी के फोन नंबर मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर जनता सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकती है।
युवा वर्ग सीधे तौर पर इस ऐप के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़ सकते हैं।
ऐप से अपने आसपास और क्षेत्र की किसी भी घटना या कार्यक्रम की सूचना सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा सकती है।
यह ऐप त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री उत्तराखंड और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सशक्त माध्यम है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close