Main Slide

इस दिन से शुरू है खरमास, इन राशियों के लोग रहे सावधान

इस साल खरमास 16 दिसंबर 2018 (रविवार) से शुरू हो चुका है। जब सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करता है तो इसे धनु खरमास के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य की ये स्थिति 1 महीने तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार धनु खरमास में कुछ शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं, राशियों पर प्रभाव के बारे –

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मेष – मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उनके काम को पहचान मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा।
वृष – इस दौरान भाग्य पर बहुत ज्यादा आश्रित ना रहें। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। जितनी मेहनत करेंगे, फल उसके अनुसार ही मिलेगा।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को सबसे अधिक बरतनी चाहिए। अपने मान-सम्मान और विवादों को लेकर सतर्क रहें।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

कर्क – कर्क राशि के जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।
सिंह – सिंह राशि के जातक सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। अनुकूल सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा।
कन्या – कन्या राशि के जातकों के जीवन पर मिला-जुला असर रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

तुला – तुला राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। शत्रु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकेंगे।
धनु – धनु राशि के जातकों को मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मकर – मकर राशि वाले जातकों को शत्रु चाहकर भी कुछ बुरा नहीं कर पाएंगे। यात्रा में सावधानी बरतें।
कुंभ – कुंभ राशि के कारोबार में उन्नति होगी। किसी स्त्री से सहयोग मिलेगा। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।
मीन – मीन राशि के जातकों को लाभ के योग प्राप्त होंगे। प्रमोशन हो सकता है। पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close