Main Slideमनोरंजन

तो इस वजह से ईशा अंबानी की शादी में BIG B ने परोसा था खाना

इन दिनों ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी सुर्ख़ियों में हैं। इस शादी में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का खाना सर्व करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

IMAGE COPYRIGHT:GOOGLE

आपको बता दें, स्टार्स के खाना सर्व करने पर लोग इस पर तरह-तरह के जोक्स भी बना रहे थे। वहीं, कुछ लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता भी थी कि आखिर इतने बड़े स्टार्स यह क्यों कर रहे थे? इसका जवाब एक्टर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दिया।

IMAGE COPYRIGHT:GOOGLE

अभिषेक बच्चन ने एक यूजर के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि यह परंपरा है। जिसे सज्जन घोट कहते हैं। इस रस्म में दुल्हन के परिवार के सदस्य बारातियों को खाना परोसते हैं। बता दें, ये रस्म गुजराती और मारवाड़ियों की शादियों में एक परंपरा है।

इस रस्म का नाम सज्जन घोट नहीं बल्कि सज्जन गोठ हैं। दरअसल, अभिषेक ने स्पेलिंग गलत लिखी है। यूजर ने अभिषेक को बताया कि उन्होंने स्पेलिंग गलत लिखी है।

इस रिवाज में दुल्हन के परिवार के सदस्य यह सुनिश्चित करते हैं कि बारातियाें को हर वो चीज परोसी जाए जो मेन्यू में है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close