Main Slide

16 दिसंबर को सूर्य करेगा धनु राशि में प्रवेश, जानिए क्या असर होगा आपकी राशि पर

विवाह संबधित मांगलिक काम मकर संक्रांति के बाद शुरू होंगे।

आज यानि 16 दिसंबर को सूर्य अपनी वृश्चिक राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। अगले महीने 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। विवाह संबधित मांगलिक काम मकर संक्रांति के बाद शुरू होंगे। बहरहाल, सूर्य गोचर के एक महीने में धनु राशि में सूर्य के रहने से विभिन्न राशियों पर क्या असर होगा, आइए देखते हैं-

IMAGE COPYRIGHT:GOOGLE

मेष – सूर्य के कारण भाग्योदय होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख बना रहेगा।
वृष – इस राशि के लोगों को सावधान होकर काम करना पड़ेगा। नुकसान हो सकता है। परिवार में अशांति हो सकती है।
मिथुन – इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। नौकरी में समय पक्ष का है।
कर्क – अनजाना डर रहेगा। सूर्य की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। धैर्य से काम लें। आगे सब ठीक होगा।
सिंह – संतान की ओर से सुख मिलेगा। नौकरी में लाभ होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
कन्या – माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सुख में कमी आने की संभावना है। शांति से काम लें।
तुला – तुला राशि के लोगों का समय सुधरेगा। अटके काम फिर से शुरू होने लगेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक – आपको स्थाई संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। कार्यों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
धनु – आपके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा, क्योंकि इसी राशि में सूर्य आ गया है। हर काम में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
मकर – इन लोगों के लिए समय परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भाग्य कमजोर रहेगा।
कुंभ – सूर्य की वजह से शनि की राशि कुंभ मजबूत स्थिति में आ जाएगी। नौकरी में लाभ और परिवार में सुख बढ़ेगा।
मीन – कार्य की अधिकता होगी। कम समय में बहुत ज्यादा काम करना पड़ेगा। थकान होगी, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close