Main Slideमनोरंजन

आज होगी ईशा-आनंद की शादी, एंटील‍िया पहुंची बारात, अंबानी ने किया स्वागत

देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी की लाड़ली ईशा अंबानी की आज शादी हैं। इस दौरान मुंबई स्थ‍ित अंबानी के घर यानी इंटीलिया इमारत में बारात का स्वागत किया जा रहा है। जल्द शादी की रस्में पूरी होंगी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस पूरे रास्ते में विशेष सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। बारात अंबानी के घर इंटीलिया पहुंच चुकी है। मुकेश ने सभी बारातियों का स्वागत किया है। आनंद पीरामल के चेहरे को मीडिया और फोटोग्राफर्स से छ‍िपाने की कोश‍िश की जा रही है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बता दें, इमारत के बाहर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। मुंबई पुलिस और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स के अलावा सुरक्षा के लिए इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसीज की भी मदद ली गई है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बता दें कि 8-9 दिसंबर को उदयपुर में दोनों की आलीशान प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई। ईशा की शादी मुंबई में उनके घर एंटीलिया में होगी। एंटीलिया को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

जानकारी के मुताबिक- यह शादी देश की सबसे महंगी शादी होगी। इस शादी में 10 करोड़ डॉलर (723 करोड़ रुपये) तक खर्च हो रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close