IANS

‘मुगल-ए-आजम : द म्यूजिकल’ का 150वां शो दुबई ओपेरा में

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)| ‘मुगल-ए-आजम : द म्यूजिकल’ (संगीतमय नाटक) ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में सराहना बटोरी है। पहले सफल सीजन के बाद अब यह म्यूजिकल शो संयुक्त अरब अमीरात में प्रदर्शित होगा। 10 जनवरी, 2019 से दुबई ओपेरा में इसका 150वां शो होगा।

निर्देशक फिरोज अब्बास खान ने कहा, “जहां भी यह जाता है, मुगल-ए-आजम का दर्शकों के साथ एक खास जुड़ाव हो जाता है। यह देखना जादुई है कि कैसे विभिन्न उम्र वर्ग के लोगों और देशों में लोग समान दिलचस्पी से इसे देखते हैं। दुबई ओपेरा एक अद्भुत सेटिंग है।”

दीपेश साल्गिया (क्रिएटिव एंड स्ट्रैटजिक विजन : मुगल-ए-आजम) ने कहा कि कुछ कहानियां अमर होती हैं और ‘मुगल-ए-आजम’ प्यार के उन महाकाव्यों में से एक है जो समय से कहीं परे है।

शापोरजी पालोनजी द्वारा निर्मित ‘मुगल-ए-आजम : द म्यूजिकल’ शो दुबई ओपेरा में 10 से 12 जनवरी 2019 के बीच होगा।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close