Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव नतीजे 2018 LIVE : तेलंगाना और मिजोरम रुझानों में भाजपा फुस्स

तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव में रुझानों के नतीजों में भाजपा पिछड़ते हुए नज़र आ रही है। दोनों ही राज्यों में BJP की हालत कमज़ोर दिख रही है।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उत्तम कुमार रेड्डी ने यह कहा है कि हमें यह लग रहा है कि चुनावों में EVM  से छेड़छाड़ हुई है। बैलेट पेपर काउंटिंग को देख कर हमें यह संदेह लग रहा है।

तेलंगाना में 11:25 बजे तक के रुझानों में भाजपा को कुल 119 सीटों में से केवल दो सीटें ही हाथ लगी हैं। वहीं कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। टीआरएस यहां पर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। टीआरएस को 93 सीटें मिली हैं।

मिजोरम में 11:25 बजे तक के रुझानों में भाजपा के खाते में कुल 40 सीटों में से केवल एक सीट ही आई है। वहीं कांग्रेस को 09 सीटें मिली हैं। एमएनएफ यहां पर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। एमएनएफ को 27 सीटें मिली हैं।

वोट काउंट – 11:25 बजे तक

तेलंगाना – (119/119 सीट) –  कांग्रेस -17 , टीआरएस  – 93 , भाजपा – 02 

मिजोरम – (40/40 सीट) –  कांग्रेस -09 , एमएनएफ  – 27 , भाजपा – 01 

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close