Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

Madhya Pradesh Election Result : कांटे की टक्कर में भाजपा आगे, BJP-कांग्रेस की सेंचुरी

मध्य प्रदेश में BJP और कांग्रेस की सेंचुरी पूरी हो गई  है। दोनों ही पार्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। #MadhyaPradeshElections2018 की काउंटिंग में 103 पर कांग्रेस है,तो 105 पर बीजेपी सीटों पर आगे हैं।

मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती को देखते हुए बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,”  हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएंगे और हमें विश्वास है कि राजस्थान में भी एेसा ही होगा।”

वहीं इससे पहले कांग्रेस की लीड पर पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बढ़त पर कहा है कि मध्य प्रदेश में यह किसान, आम आदमी और लोगों का भाजपा के प्रति गुस्सा है, जो साफ नज़र आ रहा है। हम भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।

वोट काउंटिंग को देखते हुए मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। सुबह 9:44 तक मध्य प्रदेश में स्थिति दोनों ही पार्टियों के लिए एक जैसी दिख रही है, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्द बाज़ी है।

मध्य प्रदेश में भाजपा ने बनाई लीड –

#MadhyaPradeshElections2018 की काउंटिंग में 103 पर कांग्रेस है,तो 105 पर बीजेपी सीटों पर आगे हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close