Uncategorized

साप्ताहिक राशिफल : जानिए 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक आपके भाग्य में क्या लिखा है

मेष | ARIES

इस हफ्ते आप अपने कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते है।यश कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभाबना पूरे हफ्ते बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातको को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव हो सकता है।

वृषभ | TAURUS

इस सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा शरीर मैं आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते कार्यो मैं अबरोध मिल सकते है अतः इससे बचे। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों मैं वृद्धि हो सकती है तथा भोगविलास से सम्बंधित चीजों पर खर्चा हो सकता है।

मिथुन | GEMINI

इस सप्ताह धन को लेकर चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र तथा कमीशन के कार्यो से अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते है। मुँख तथा स्किन से सम्बंधित किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है।नौकरी कर रहे लोगो को कार्यक्षेत्र मैं सफलता प्राप्त होगी तथा अपने अधिकारियो का पूर्ण साथ मिलेगा।

कर्क | CANCER

इस सप्ताह की शुरुआत मैं आत्मविश्वास डगमगा सकता है जो हफ्ते के मध्यभाग से ठीक हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है। नौकरी कर रहे जातको को नए अबसर प्राप्त हो सकते है। व्यापारी वर्ग किसी पर आंखमूंद कर विश्वास करने से बचे उत्तम रहेगा।कारोबार में नयी योजना बनेगी। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह | LEO

इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम बढ़ाचढ़ा रहेगा जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेगे। नए भवन की खरीदारी कर सकते तथा अपने घर पर किसी प्रकार का खर्चा कर सकते है। अचानक यात्रा तथा खर्चे से परेशानी हो सकती है। जो जातक नौकरी तथा व्यवसाय की तलाश मैं है उनको सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या | VIRGO

इस सप्ताह आपके मान सम्मान मैं वृद्धि होने के अच्छे संकेत है। नौकरी तथा व्यापारिक वर्ग के लोगो को अपने कार्यक्षेत्र मैं कुछ नयी सफलताएं प्राप्त हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र से सम्बंधित नए ऑफर आपको प्राप्त हो सकते है। छात्रों को अपने क्षेत्र मैं थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्य्कता करनी पड़ सकती है। संतान से तकलीफ मिल सकती है।

तुला | LIBRA

इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्तिथियाँ अच्छी बनी रह सकती है। व्यापार कर रहे लोगो के नए कार्यो के साथ साथ लाभ होने के पूर्ण आसार बने रहेंगे। नौकरी कर रहे जातको को अधिक परिश्रम करने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र मैं कठिनाइयों का अनुभव प्राप्त हो सकता है। प्रॉपटी से सम्बंधित कार्यो मैं अड़चने मिल सकती है। माता को कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक | SCORPIO

इस सप्ताह आपमें आलस्य बढ़ सकता है अतः आलस्य से बचे। पुरानी चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।माता से सुख मिलेगा तथा कई प्रकार के सुखो मैं वृदि होगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा बना रहेगा । अविवाहित लोगो को अपना प्यार मिलने की संभाबना बनेगी तथा विवाह हेतु प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है।

धनु | SAGITTARIUS

इस सप्ताह आपके स्थान परिवर्तन के योग बन सकते है। नौकरी कर रहे लोगो को नया जॉब मिल सकता है तथा कही दूसरी जगह ट्रांसफर हो सकता है। धन लाभ को लेकर स्तिथियाँ आपके पक्ष मैं बनी रह सकती है। स्वास्थ्य से सम्बंधित छोटे -मोटे विकार बने रह सकते है अतः आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखे। नकारात्मक विचारो से दुरी बनाए रखे।

मकर | CAPRICORN

इस सप्ताह आपका मन कई प्रकार की दुविधाओं से घिरा रहेगा। वैवाहिक जीवन मैं परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती है अतः सतर्क रहे।जॉब कर रहे लोगो के लिए समय अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित सभी कार्य आसानी से संपन्न होते रहेंगे।

कुंभ | AQUARIUS

इस सप्ताह की शुरुआत मैं कुम्भ राशि वाले जातको को किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। खर्चो मैं बढ़ोत्तरी हो सकती है। यात्राओं के योग बन सकते है। नौकरी कर रहे जातको के लिए समय अच्छा रह सकता है अगर नयी जॉब का प्लान कर रहे है तो यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है।

मीन | PISCES

इस सप्ताह की शुरूआत अच्छी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा सभी रुके काम पूर्ण होंगे। पुरानी चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। पराक्रम बढ़ेगा भाइयो से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। माता से सुख मिलेगा तथा कई प्रकार के सुखो मैं वृद्धि होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close