Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

LIVE : शिवपाल सिंह यादव की जनाक्रोश रैली में पहुंचे मुलायम, समर्थकों में जोश की लहर

लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में जनाक्रोश रैली कर रहे शिवपाल सिंह यादव के मंच पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव पहुंचे हैं।

मुलायम के मंच पर पहुंचते ही शिवपाल समर्थकों में जोश की लहर दौड़ गई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मंच पर मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, अपर्णा यादव, राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव मौजूद थे।

रैली में शिवपाल सिंह यादव ने कहा,” नेता जी 1989 में जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने बाबरी मस्जिद को बचाने का काम किया था। पर उसके बाद 1992 में कई दंगे हो गए। हम भाजपा को देश और प्रदेश से हटाएंगे। हमें सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना नही होनी चाइए।”

” विवादित ज़मीन पर मंदिर नहीं बनना चाहिए। सरयू के किनारे कहीं भी मंदिर बनवा लो। लेकिन मस्जिद की जगह पर मंदिर नहीं बननी चाहिए।” शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा।

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की जनाक्रोश रैली में भारी भीड़ जुटी है।रैली की वजह से रमाबाई अंबेडकर मैदान और आसपास का इलाका पार्टी के झंडों से सराबोर हो गया है।

रैली में अपर्णा यादव ने कहा,” आज की रैली इस बात का सबूत है कि शेर को चोट नहीं देनी चाहिए, जब नेता जी को चोट पहुंची तो वो शिक्षक से राजनेता बने, अब शिवपाल चाचा को चोट पहुंची है,तो देखिए आगे आगे होता है क्या। ”

जनाक्रोश रैली के लिए शिवपाल के समर्थक प्रदेश के कोने-कोने से रैली स्थल पर पहुंच रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव का दावा है कि रैली में 3-4 लाख लोग शामिल होंगे।

” मैं आभारी हूँ कि चाचा ने मुझे बोलने का मौका दिया, में तन मन धन हर तरह से आपके साथ हूँ। भारत एक सेक्युलर देश है हमें पानी बिजली सड़क सब चाहिए, पर आज हमको ऐसा कुछ नही मिला, किसान , मजदूर , युवा , किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही है, परिवर्तन का दिन है 2019 में आप तय करिए कि आपको किसको चुनना है।” अपर्णा यादव ने आगे कहा।

रैली में मुलायम सिंह यादव ने कहा, ” हमें सर्वदलीय बैठक में शामिल होने दिल्ली जाना है, लम्बा भाषण नही देंगे। हमारी पार्टी सबको इंसान मानती है अगड़ा हो या पिछड़ा।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close