IANS

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान घायल

श्रीनगर, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में बुधवार को एक जवान घायल हो गया।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर के कमलकोटे इलाके में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

एक अधिकारी ने कहा, “हमारे जवानों ने इस मुंहतोड़ जवाब दिया और फायरिंग कुछ समय तक जारी रही। पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close