Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

फूड पाॅइजनिंग का शिकार हुए लोगों का हाल पूछने हल्द्वानी पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी में सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बागेश्वर जनपद के वास्ती गांव मे हुई फूड पाॅइजनिंग की घटना के कारण भर्ती किए गए मरीजों से मुलाकात कर उनके हाल चाल पूछा।
चिकित्सालय प्रबन्धन की ओर से प्रभावितों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के साथ केबिनेट मंत्री अरविंद्र पांडे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में मरीजों का हालचाल जानते हुए चिकित्सकों को सभी मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। सरकार पूरी प्राथमिकता के साथ मरीजों का ईलाज करा रही है। इस घटना मे मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा इसके साथ ही प्रदेश सरकार इस घटना मे प्रभावित सभी मरीजो का निशुल्क ईलाज कराएगी।
मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि सरकार एवं शासन दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने आयुक्त और सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला को निर्देश दिए कि वह व्यक्तिगत तौर पर ईलाज पा रहे लोगोें की व्यवस्थाओं का अनुश्रवरण करें और बीमार मरीजोें और उनके तीमारदारों की कोई भी समस्या हो तो उसका समाधान तत्काल किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरूण कुमार जोशी ने बताया,” अब तक अस्पताल मे 43 मरीजोें को लाया गया है,जिसमे से 02 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसमे से एक महिला एवं एक बच्चा शामिल है।”
उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रभावित लोगों के ईलाज में किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चिकित्सालय प्रबन्धन और डॉक्टर हर समय ईलाज और सुविधा दे रहे हैं।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close