Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

अनंत कुमार जी सदैव उत्तराखण्ड वासियों की स्मृति में बने रहेंगे : त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बैंगलुरू में बसवानागुड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अनंत कुमार की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अनंत कुमार की स्मृति सभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने स्वर्गीय अनंत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,” अनंत कुमार जी एक कुशल प्रशासक, संगठनकर्ता व लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। अनंत जी उत्तराखण्ड के सच्चे शुभचिंतक थे। उत्तराखण्ड के लिए वे काफी कुछ करना चाहते थे। अनंत कुमार जी सदैव उत्तराखण्ड वासियों की स्मृति में बने रहेंगे।”
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close