अन्तर्राष्ट्रीय

आखिर क्यों अपनी PANTY दिखा रही हैं दुनियाभर की महिलाएं, जानिए बड़ी वजह

आयरलैंड में 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके 27 साल के आरोपी को ज़मानत भी मिल गई। इस मामले के ट्रायल के दौरान अपनी दलीलें पेश करते हुए आरोपी की वकील ने कोर्ट में जालीदार वाला थॉन्ग (अंडरवियर) दिखाकर इसकी सफाई दी।

अपनी सफाई पेश करते हुए वकील ने कहा, “क्या ये सबूत काफ़ी नहीं है पीड़िता आरोपी के प्रति आकर्षित थी और वो किसी से मिलने या किसी के साथ के लिए पूरी तरह तैयार थी। आपको ये देखना पड़ेगा वो किस तरह का ड्रेस पहने हुए थी। वो एक लेस फ्रंट वाला थॉन्ग पहनी हुई थी।”

आरोपी की वकील ने इसे सहमति से सेक्स का मामला बताया।आरोपी की वकील ने रेप होने के पीछे महिला के अंडरवियर को ज़िम्मेदार ठहराया। वकीन का कहना था अंडरवियर को देखने के बाद आरोपी ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। वकील की इस बात को सुनकर अदालत ने भी आरोपी को बरी कर दिया।

जैसे ही यह फैसला आया वैसे ही इस फ़ैसले के बाद आयरलैंड में ‘विक्टिम-ब्लेमिंग’ के खिलाफ़ सोशल मीडिया पर लोगों की ज़बरदस्त प्रक्रिया देखने को मीली।यही नहीं केवल आयरलैंड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर की लडकियां इस मुहीम में शामिल हो गई हैं।

आयरलैंड में महिलाओं की ओर से किया जा रहा यह विरोध कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है… लोगों का कहना है कि क्या कोई महिला अब अपने मनपंसद का अंडरवियर भी नहीं पहन सकती। इसके खिलाफ़ महिलाएं अपने अंडरवियर की तस्वीरों को #ThisIsNotConsent (यह सहमति नहीं है) हैशटैग के साथ ट्वीट कर रही हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close