Main Slideराष्ट्रीय

2,000 की नोट के बाद मोदी सरकार ला रही है 75 रूपए का सिक्का, वजह है बेहद खास

केंद्र सरकार जल्द ही 75 रुपए का सिक्का जारी करने जा रही है। सरकार ने मंगलवार को पोर्टब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 रुपए सिक्का यानी कोमेमोरेटिव कॉइन जारी करने का फैसला लिया है।

भारतीय वित्त मंत्रालय ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोर्ट ब्लेयर पर पहली बार तिरंगा झंडा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट द्वारा 75 रुपए का यह सिक्का तैयार किया जाएगा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित इस सिक्के का वजन 30 ग्राम होगा इसमें 50 फीसदी चांदी की परद , 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल व जिंक होगा। इस सिक्के पर सेल्युलर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो नज़र आएगी।

इस तस्वीर के नीचे 75 अंक का मतलब ‘वर्षगांठ’ होगा। सिक्के पर देवनागरी और अंग्रेजी में ‘प्रथम ध्वजारोहण दिवस’ लिखा होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close