Main Slideतकनीकीराष्ट्रीय

StatueOfUnity के बाद भारत के नाम होगा एक और कीर्तिमान, J&K में बना रहा सबसे ऊंचा…

भारत में दुनिया की सबसे ऊंची पटेल जी की प्रतिमा “Statue Of Unity” का निर्माण कर इतिहास रच दिया। इसके बाद अब देश एक और इतिहास रचने की तैयारी में है। देश में सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज बनाने की तैयारी की जा रही है। ब्रिज को आकार देना भी शुरू कर दिया गया है। यह आकार और डिजाइन के कारण अभी से चर्चा में है।
Image result for भारत में बनेगा सबसे ऊंचा रेलवे ट्रैकदेश में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यह पुल कटरा और बनिहाल के बीच 111 किमी को जोड़ेगा। इस बारे में अधिकारियों ने बताया, “पुल का निर्माण कश्मीर रेल लिंक परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा है और पूरा होने पर यह इंजीनियरिंग का एक अजूबा होगा।”

भारत में बनने वाला यह ब्रिज दुनिया के आठ अजूबों में शामिल एफिल टॉवर से भी ऊंचा होगा। एफिल टॉवर की ऊंचाई से यह 35 मीटर ऊंचा होगा तथा इसकी लम्बाई 1.3 किमी होगी। करीब 1100 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे अर्धचंद्र आकार के इस ब्रिज पर तेज हवाओं का भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ऐसा मना जा रहा है कि पुल 2019 में पूरा हो जाएगा। बनने के बाद पुल पर्यटकों के आकर्षण का एक केंद्र बनेगा। अभी तक दुनिया के सबसे बड़े रेलवे पुल का खिताब चीन के शुईबाई के पास है, जिसकी लम्बाई 275 मीटर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close