Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

क्या सच में पंडित नेहरू की वजह से मोदी बने देश के प्रधानमंत्री? बीजेपी ने बताई हकीकत

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती की पूर्व संध्या एक कार्यक्रम में शशि थरूर ने कहा कि आज अगर एक ‘चायवाला’ देश का प्रधानमंत्री है, वो नेहरू के कारण ही हैं, लेकिन भाजपा ने शशि थरूर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी हकीकत बताई है।
Related image इस मौके पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पुस्तक ‘नेहरू: द इन्वेंशन ऑफ इंडिया’ का पुनर्विमोचन हुआ। कार्यक्रम के दौरान थरूर ने कहा कि पंडित नेहरु ने देश के संस्थानों को इतना मजूबत बनाया कि कोई भी व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का सपना देख सकता है। इस मौके पर सोनिया गांधी भी उपस्थित थी।

शशि थरूर के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। जिसके बाद थरूर को सफाई भी देनी पड़ी। शशि थरूर के इस बयान पर बीजेपी तंज कसा। बीजेपी की ओर से ट्वीट किया गया कि आपके बयान में थोड़ा करेक्शन है, आज अगर मानवता है तो सिर्फ नेहरू की वजह से ही है। उनके रोल को सिर्फ प्रधानमंत्री बनाने तक ही सीमित ना करें।

थरूर ने नेहरू की आलोचना करने वालों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा, “नेहरू ने देश को आईआईटी, आईआईएम, इसरो, डीआरडीओ और कई अहम संस्थान दिए और देश के विकास की मजबूत बुनियाद डाली। लोगों को आजादी के समय के भारत की स्थिति के बारे में जानना चाहिए, उसके बाद उन्हें पता चलेगा कि नेहरू ने भारत को किस तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close