Main Slideतकनीकीव्यापार

आ गई नई BULLET, भारत में लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड 350X ABS और 500X ABS

बुलट गाड़ी बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई थंडरबर्ड 350XABS और थंडरबर्ड 500XABS मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों मोटर साइकिलें मार्च में लॉन्च हुई थंडरबर्ड 350X और थंडरबर्ड 500X गाड़ियों का अपग्रेडेड वेरिएंट्स हैं।

थंडरबर्ड 350X ABS

थंडरबर्ड 350X ABS की (दिल्ली एक्स-शोरुम) कीमत 1.63 लाख रूपए है और 500XABS बाइक 2.60 लाख रूपए (ऑन-रोड मुंबई) की कीमत के साथ है।

रॉयल एनफील्ड भारत में लॉन्च कर रही सभी बाइकों में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) की सुविधा भी दी गई है।वहीं Thunderbird 350X ABS में 9-स्पोक एलॉय व्हील्स, छोटा हैडलैंप और इसमें डुअल सीट्स की जगह पिछले 350X मॉडल की तरह सिंगल सीट दी गई है। बाइक के एग्जॉस्ट, फ्रंट फॉर्क और रियर शॉक ऑब्जर्बर को मैट ब्लैक रंग के साथ पेश किया गया है।

थंडरबर्ड 500XABS

 

Thunderbird 500X ABS में केवल डुअल चैनल ABS को जोड़ा गया है। ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट में 280mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। बाकी सभी फीचर्स Thunderbird 350X ABS जैसे ही हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close