Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

BREAKING : जानिए क्यों ‘मामा’ शिवराज से संतुष्ट नहीं हैं अमित शाह!

मध्यप्रदेश भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार ने बहुत बड़ा परिवर्तन किया है, मगर हम इससे अभी संतुष्ट नहीं हैं।

एमपी विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष,भाजपा ने कहा कि पिछले 15 सालों में भाजपा की शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को एक बीमारू राज्य से एक विकसित राज्य बनाया है, मगर हम इससे अभी संतुष्ट नहीं हैं। हम यानि कि अब भारतीय जनता पार्टी विकसित मध्यप्रदेश को समृद्ध मध्यप्रदेश बनाकर इसे देश के टॉप तीन समृद्ध राज्यों में शामिल करेंगे।

श्री अमित शाह BJP Madhya Pradesh के 230 विधानसभाओं के बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए। #सशक्त_बूथसशक्त_भाजपा

Bharatiya Janata Party (BJP) ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಭಾನುವಾರ, ನವೆಂಬರ್ 11, 2018

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी 15 नवंबर को सात दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर आएंगे और विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वो इस दौरे पर प्रदेश के विभिन्न जिलों की विधानसभाओं में पहुंचकर जनसभा एवं रोड शो में भाग लेंगे और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष,भाजपा ने कहा कि मैं जब बूथ कार्यकर्ताओं से बात करता हूं, तो बहुत भावुक हो जाता हूं, क्योंकि मैंने बूथ इंचार्ज पद से ही राजनिति में कदम रखा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close