Main Slideमनोरंजन

दीपिका और रणवीर की शादी का COUNTDOWN शुरू, दोनो परिवार हुए इटली के लिए रवाना

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों अपनी शादी के लिए इटली के लिए रवाना हो गए हैं। शनिवार सुबह चार बजे यह कपल अपने परिवार के साथ इटली के लिए रवाना हो चुका है।

इससे पहले शनिवार 2 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को देखा गया। रणवीर का परिवार भी मुंबई से और दीपिका का परिवार भी बेंग्लुरु से इटली के लिए रवाना हो गया है।

रणवीर और दीपिका फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को भी शादी का न्योता देने साथ पहुंचे थे। पिछले कई दिनों रणवीर-दीपिका ने अपनी शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख के साथ कार्ड की तस्वीर अपने फैंस से साझा की थी। शादी की अनाउंसमेंट के बाद ही हर तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर का रिलेशन पांच से चल रहा है, अब वो शादी करने जा रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close