जीवनशैलीराष्ट्रीयस्वास्थ्य

OMG : अगर फड़कती है आपकी आंख, तो आ सकता है आपके जीवन में…

किसी की भी आंख फड़कती है, तो लोग शुभ-अशुभ का अनुमान लगाने लगते हैं। लेकिन वे सब गलत होते हैं वहम का शिकार कह सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे की आंख किस कारण फड़कती है। जी हां आंख फड़कने का सीधा कारण सेहत से जुड़ा होता है। चलिए जानते हैं कि आंख फड़कने के कारणों के बारे में।
Related imageइस वजह से फड़कती हैं इंसान की आंख-

1 आंखों की समस्या – आंखों में मांस पेशियों से संबंधित समस्या होने पर भी आंख फड़क सकती है। अगर लंबे समय से आपकी आंख फड़क रही है, तो एक बार आंखों की जांच जरूर करवा लें। हो सकता है आपको चश्मा लगाने की जरूरत हो या आपके चश्मे का नंबर बदलने वाला हो।

2 तनाव – तनाव के कारण भी आपकी आंख फड़क सकती है। खास तौर से जब तनाव के कारण आप चैन से सो नहीं पाते और आपकी नींद पूरी नहीं होती, तब आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।

3 थकान – अत्यधिक थकान होने पर आंखों में भी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा आंखों में थकान या कम्यूटर, लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते रहने से भी यह समस्या हो सकती है। इसके लिए आंखों को आराम देना जरूरी है।

4 सूखापन – आंखों में सूखापन होने पर भी आंख फड़कने की समस्या होती है। इसके अलावा आंखों में एलर्जी, पानी आना, खुजली आदि समस्या होने पर भी ऐसा हो सकता है।

5 पोषण – शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर आंख फड़कने की समस्या पैदा सकती है। इसके अलवा अत्यधिक कैफीन का शराब का सेवन र्भी इस समस्या को जन्म देता है

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close