Main Slideउत्तराखंडजीवनशैलीप्रदेशव्यापार

गवाॅंणी महोत्सव 2018 : ‘ग्रामीणों को अपने खेत और वनों की ओर लौटना होगा’

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी के पोखडा ब्लॉक केे गवाॅंणी में आयोजित गवाॅंणी महोत्सव 2018 की शुरूआत की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी जनपद के पोखडा ब्लॉक केे गवाॅंणी में आयोजित गवाॅंणी महोत्सव 2018 की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,” ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ने मे भी मदद मिलती है। आज वास्तव में गांवों में इस प्रकार के प्रयासों की जरूरत है।”

मुख्यमंत्री ने महोत्सव परिसर में कई विभागों और महिला स्वयं सहायता समूहों के लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों को ओर बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार करने की बात कही। उन्होंने यमकेश्वर ब्लॉक के समूहों की ओर से बनाई गई सामाग्री को भी देख।

इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रदेश के वनों में चीड़ के वृक्ष बहुपयोगी हो सकते हैं और इससे कई प्रकार की वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। चीड़ का वृक्ष रोजगार के साथ-साथ राज्य की आय संबर्धन में भी सहायक हो सकता है।

उन्होने गवांणी गांव के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत कम लोग होते है जो दूसरों के लिए कार्य करते है। यहां के ग्रामीण दूसरों की सेवा के लिए एक मिशाल के रूप में कार्य करते आ रहे है।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद में पर्यटन की अपार संभावना बताते हुए लोगों को स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय आवासीय योजना के तहत लोग अपने गांव के घरों को बैंकों के सहयोग से होमस्टे योजना से जोड़ सकते हैं। इससे आमदनी बढ़ने और क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रहने से और अधिक लोगों को आजीविका के  मौके मिलेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close