Main Slideउत्तराखंडखेलप्रदेश

मनोज सरकार : भारत को पैरा बैडमिंटन खेल में विश्व में सबसे ऊपर पहुंचाने वाला उत्तराखंडी सपूत

रूद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर निवासी मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की विश्व रैंकिंग में नंबर एक शटलर हैं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को सम्मानित किया।
रूद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर निवासी मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की विश्व रैंकिंग में नंबर एक शटलर हैं। मनोज सरकार को पैरा बैडमिंटन एसएल श्रेणी में 2018 के अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को नई दिल्ली में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को नई दिल्ली में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पैरा बैडमिंटन में विश्व रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बनने का मनोज का सफर आसान नहीं था। देवभूमि के एक गरीब परिवार में जन्में मनोज का सिर उस वक्त गर्व से ऊंचा हो गया जब राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने अर्जुन अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया।
यह उत्तराखंड को पैरा बैडमिंटन में प्राप्त प्रथम अर्जुन अवॉर्ड है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने मनोज सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close