Main Slideमनोरंजन

Deepika&Ranveer : बॉलीवुड सितारों की शादी में इन फिल्मी हस्तियों को भेजा गया न्योता

बॉलीवुड में मौजूदा समय में एक के बाद एक शादियों का ऐलान हो रहा है। इस साल बहुत सी सेलेब्रिटीज ने शादियां की हैं, वहीं कुछ ने सगाई की। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी शादी का ऐलान वेडिंग कार्ड पोस्ट कर के कर दिया है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की इस शादी के लिए किस किस को न्योता भेजा गया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वर्ष 2013 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम भी किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों इटली में शादी करेंगे। इसके लिए लोगों को शादी का न्योता भी भेजा जा रहा है। इसमें दीपिका और रणवीर के परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं। साथ ही बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शादी में दिखाई दे सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर इस शादी में नज़र आ सकते हैं। फिल्म गुंडे में अर्जुन और रणवीर ने एक साथ काम किया वहीं फाइंडिंग फैनी में अर्जुन और दीपिका साथ नज़र आए थे।

वहीं यह भी उम्मीद की जा रही है कि बॉलीवुड के किंग खान भी दीपिका और रणवीर की शादी में शामिल हो सकते हैं। दीपिका और शाहरुख खान अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर और निर्देशक रोहित शेट्टी को भी इस शादी में शरीक होने की खबरे वायरल हो रही हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close