Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

SaruTal Trekking के दौरान लीजिए विशाल पर्वत चोटियों का आनंद, शुरू हुआ अभियान

शुरू हुई हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा, 14 सदस्यीय ट्रैकिंग दल देहरादून से रवाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि राज्य के नए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग और एडवेंचर स्पोर्टस जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा सरूताल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने ट्रैकिंग दल को बधाई व शुभकामनाएं दी।

” ट्रैकर्स हर बार नए डेस्टिनेशन पर जाते हैं, तो दुनिया को नए पर्यटक क्षेत्रों की जानकारी मिलती है। साथ ही उस क्षेत्र की विशेषता व कठिनाईयों का भी पता चलता है। उत्तराखंड की विविधता व नए पर्यटक क्षेत्र सामने आते हैं। पर्वतीय ट्रेकिंग अभियानों से दुनियाभर के पर्यटकों व ट्रैकर्स की रूचि भी नए पर्यटक स्थलों के प्रति बढ़ती है।” सीएम त्रिवेंद्र ने आगे कहा।

हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा सरूताल ट्रैकिंग अभियान 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसमें 14 सदस्यीय ट्रैकिंग दल देहरादून से रवाना होकर देवजानी, केदारकांठा, दुंदा, तलहटी, सरूताल, डोबलका, सर, घिंगाड़ी, गंगटाड़ी आदि तक की यात्रा करेगा। सरूताल उत्ताखंड के जनपद उत्तरकाशी में लगभग 4200 मी. की ऊंचाई पर स्थित एक पवित्र झील है। सरूताल ट्रैक पर गंगोत्री और स्वर्गारोहिणी, कालानाग व बन्दरपूंछ की मनोरम चोटियों के नज़ारे देखने को मिलते हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ट्रेकिंग अभियानों को पर्यावरण व हिमालय सरंक्षण, नदियों के पुर्नजीवीकरण, गंगा के स्वच्छता अभियान, पॉलीथीन मुक्त पर्यावरण, स्वच्छ भारत व वृक्षारोपण से जोड़ा जाए। अधिक संख्या में महिलाओं को पर्वतारोहण से जोड़ने की बात कही।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close