Main Slide

शरद पूर्णिमा 2018 : चंद्रमा की रौशनी में रखी खीर खाकर जानिए क्या हो सकता है

इस वर्ष शरद पूर्णिमा 23 अक्टूबर के दिन पड़ रही है। लोगों के लिए शरद पूर्णिमा का काफी महत्व है। हिंदू धर्म के मुताबिक पूर्णिमा में लोग व्रत करते हैं पूजा अर्चना करते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन आसमान से अमृत बरसता है।

पौराणिक मान्याताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन धन के प्राप्ति के योग भी बनते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन दिखने वाले चंद्रमा से एक विशेष प्रकार की औषधि धरती पर गिरती है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे रखी खीर खाने से लोगों को सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

ऐसा कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा के ही दिन श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। इसके साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से अमृत निकलता है,जिसके सेवन से कई तरह की बीमारियां से मुक्ति मिलती है।

तो, क्या आप इस शरद पूर्णिमा पर खिर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखेंगे ?

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close