Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रदेश

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री यूपी/ उत्तराखंड नारायण दत्त तिवारी

स्व. तिवारी का अन्तिम संस्कार चित्रशिला घाट रानीबाग मे किया गया

विकास पुरूष पं. नारायण दत्त तिवारी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। स्व. तिवारी का अन्तिम संस्कार चित्रशिला घाट रानीबाग मे किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एनडी तिवारी की शव यात्रा में कई राजनैतिक दलों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियां केे अलावा उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश से आए लोगों ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए उन्हें श्रृद्धांजली दी गई। सर्किट हाउस से चित्रशिला घाट तक शव यात्रा आयोजित हुई। चित्रशिला घाट पर उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने मुखाग्नि दी।

स्व. तिवारी का पार्थिव शरीर प्रातः नौ बजे आम जनता के दर्शनार्थ सर्किट हाउस मे रखा गया। गमगीन माहौल में हर कोई स्व. तिवारी के विकास कार्यों उनके व्यवहार, उनके विकास के लिए किए गए कार्यों की चर्चा कर रहे थे।

घाट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल, केन्द्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिह कोश्यारी, वित्तमंत्री प्रकाश पंत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डॉ. धनसिह रावत, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा मौजूद विधायकों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. इन्दिरा हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पं. नारायण दत्त तिवारी को अर्पित करते हुए कहा कि वे दलगत राजनिती से ऊपर उठकर काम करते थे। उनके विकासकार्यों के लिए उनकों युगों-युगों तक याद किया जाएगा। स्व. तिवारी ने प्रदेश में जो विकास कार्य किए हैं उनको वर्तमान सरकार और आगे तक लेकर जाएगी।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close