Main Slideराष्ट्रीयस्वास्थ्य

पुणे ने रचा इतिहास : महिला ने ‘अपनी मां’ के गर्भाशय से जन्मा ‘अपना’ बच्चा

महाराष्ट्र के पुणे के गैलक्सी केयर हॉस्पिटल में एक महिला ने अपनी मां के गर्भाशय से जन्मा अपना बच्चा

महाराष्ट्र के पुणे के गैलक्सी केयर हॉस्पिटल ने एक इतिहास ही रच दिया है। इस अस्पताल के डॉक्टरों ने पूरे एशिया को हैरान कर देने वाला कारनामा कर दिखाया है। अस्पताल में एक महिला ने अपनी मां के गर्भाशय से ही बच्ची को जन्म दिया है।
PunjabKesariदरअसल, 17 महीने पहले एक महिला का गर्भाशय डैमेज हो गया था जिसके चलते वह कभी भी मां नहीं बन सकती थी। उसके बाद महिला को उसके मां का गर्भाशय लगाया गया, जिससे गुजरात निवासी मीनाक्षी ने एक बच्चे को जन्म दिया। ये चमत्कार सिर्फ मेडिकल साइंस की वजह से हुई। मीनांक्षी एशिया की पहली ऐसी महिला बन गई जिन्होंने ट्रांसप्लांट हुए गर्भाशय से बच्चे को जन्म दिया है।

हालांकि, बच्ची समय से पहले पैदा हुई। 32 सप्ताह की प्रेग्नेंसी से बाद जन्मी बच्ची फिलहाल स्वस्थ है। महिला को उसकी 45 साल की मां ने गर्भाशय डोनेट किया था। फिलहाल, ऑपरेशन के बाद अब मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और डॉक्टर भी इसे बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।

ट्रांसप्लांट सर्जन शैलेश पुंटामबेकर ने बताया, “जन्म के समय बच्ची का वजन 1,450 ग्राम था। पिछला एक साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन ट्रांसप्लांट के बाद सफलतापूर्वक स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ है। यह बच्ची अब देश और दुनिया को इस तरह अपने जन्म की शानदार कहानी सुनाएगी।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close