Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

खतरा! चीन ने भारत में रोका ब्रह्मपुत्र का पानी, अरुणाचल प्रदेश में सूखे की नौबत

भारत में चीन के पानी रोके जाने से अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग, यिंगकियोंग और पासीघाट में सूखे का खतरा

चीन ने एक बार फिर अपना असली रंग दिखा दिया है। चीन ने तिब्बत के रास्ते भारत में बहने वाली ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दिया है, साथ ही भारत को चेतावनी भी दी है। चीन की इस हरकत के बाद अरुणाचल प्रदेश में बहुत बड़े सूखे का संकट मंडरा रहा है। इसके चलते अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस सांसद निनोंग एरिंग ने केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिख कर बताया कि पानी रुक जाने से अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग, यिंगकियोंग और पासीघाट इलाके में सूखे की नौबत आ गई है।
Related imageइतना ही नहीं एरिंग ने पत्र में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अर्जुन राम मेघवाल ने विनती करते हुए कहा कि इस मामले मे हस्तक्षेप करें। वहीं, दूसरी तरफ चीन ने कहा है कि तिब्बत में भूस्खलन से क्षेत्र की एक अहम नदी का मार्ग अवरूद्ध होने से कम से कम 6,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। यह भारत की ब्रह्मपुत्र नदी का हिस्सा है

चीन ने बताया कि भारत को लगातार स्थिति की जानकारी भी दी जा रही है। यह भूस्खलन मेनलिंग काउंटी में एक गांव के निकट हुआ जिससे झील में पानी का स्तर बढ़ कर 131 फुट हो गया है।

वहीं अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर आम नागरिकों को नदी के क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है क्योंकि अगर चीन ने पानी छोड़ा तो बाढ़ आ सकती है। उल्लेखनीय है कि चीन ने तिब्बत में बहने वाली यारलुंग सांगपो नदी का पानी रोक दिया है। ये नदी जब अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है तो इसे सियांग के नाम से पुकारा जाता है और आगे चलकर असम में यह ब्रह्मपुत्र के नाम से पहचानी जाती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close