राष्ट्रीय

पुलिस विभाग में आई नौकरियों की बहार, होगी 95000 पदों पर भर्तियां

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पुलिस विभाग में 95000 पदों पर भर्ती की घोषणा

पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना देखने वालों के लिए यूपी सरकार लेकर आई है नौकरियों की सौगात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि करीब 95 हजार पुलिस के पदों पर भर्ती कराई जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Image result for यूपी पुलिस में भर्तीबता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन साल 2019 में 7 से 10 जनवरी तक किया जाएगा। फिलहाल अभी भर्ती को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही भर्ती से संबंधित जानकारी यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppolice.gov.in पर जारी की जाएगी।

यूपी पुलिस और पीएसी के 51000 पदों पर जल्द भर्ती कराई जाएगी। इस भर्ती में 20% महिलाओं की भर्ती शामिल है। इस भर्ती में 51000 से अधिक पुलिस, 3668 जेल वार्डर और 1669 फायरमैन भर्ती होंगे। सरकारी बयान के मुताबिक पुलिस की भर्तियों का निर्णय प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

पुलिस कर्मियों की कमी को जल्द पूरा करने के लिए 51216 पुलिसकर्मियों की जल्द भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत 32000 पदों पर सिविल पुलिस के कर्मचारी और 19216 पदों पर पीएसी के कर्मियों की नई भर्ती की जाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close