Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

नहीं रहे उत्तराखंड को औद्योगिक विकास की रफ़्तार देने वाले पूर्व सीएम एनडी तिवारी

93 वर्षीय एनडी तिवारी काफी दिनों से दिल्‍ली के साकेत स्थित मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती थे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी का निधन हो गया है। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी वो नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मृत्यु उनके जन्मदिन पर हुई।

वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ, इसके बाद वर्ष 2002 में उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद वो दो राज्यों के मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता बन गए। वर्ष 2007 में एनडी तिवारी आंध्रप्रदेश के राज्यपाल भी बने।

उत्तराखंड के मख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताते हुए कहा,” उत्तराखंड तिवारी जी के योगदान को कभी नहीं भुला पाएगा, नवोदित राज्य उत्तराखंड को आर्थिक और औद्योगिक विकास की रफ़्तार से अपने पैरों पर खड़ा करने में तिवारी जी ने अहम भूमिका निभाई।”

93 वर्षीय एनडी तिवारी काफी दिनों से दिल्‍ली के साकेत स्थित मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती थे, जहां पर उन्‍होंने आखिरी सांस ली। एनडी तिवारी की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। उनके परिवार में उनकी पत्‍नी और बेटा है। वे केंद्र में वित्‍त व विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close