Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को रफ़्तार देने वाले एनडी तिवारी का जन्मदिन आज

नई दिल्ली में मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड नारायण दत्त तिवारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के जन्मदिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,” विकास पुरुष के नाम से मशहूर एन जी तिवारी के योगदान को उत्तराखंड कभी नहीं भुला सकता है। नवोदित राज्य उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को रफ़्तार देने में तिवारी जी का विशेष योगदान दिया।”

हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने नई दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री रावत की कई दिनों से पं नारायण दत्त तिवारी के परिजनों और डॉक्टरों से लगातार बात हो रही है, वो दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री के लिए लिखा कि – उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें दुआओं की जरूरत है, आइए हम सब प्रदेशवासी ईश्वर से उनके लिए प्रार्थना करें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close