Main Slideमनोरंजन

महज़ छ: साल में ही खतरनाक स्टंट करते हैं शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान

बॉलीवुड फिटनेस डीवा शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे वियान की फोटो पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में वियान मार्शल आर्ट स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ दिनों पहले अजय देवगन के बेटे का भी एक फिटनेस वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने #HumFitTohIndiaFit फिटनेस चैलेंज लिया था। सात साल के नन्हें युग के इस फिटनेस वीडियो ने कई लोगों को हैरान भी किया था।

शिल्पा ने फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा कि ये फोटोज़ मुझे शेयर करनी पड़ी है। अपने 6 साल के बेटे पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। स्थिरता ही निपुणता की जननी है और वो इसे कम उम्र में ही समझ गया है। टाइगर श्रॉफ इसे यूं ही इंस्पायर करते रहना।

आपको बता दें, वियान के इंस्पीरेशन टाइगर हैं। जिन्हें देखकर वे उनके जैसा ही बनना चाहते हैं। बात की जाए शिल्पा की, तो वे लंबे समय से योग और फिटनेस के लेकर काम करती आई हैं। वे खुद कितनों की इंस्पीरेशन हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close