Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

मेरे प्रचार से कांग्रेस पार्टी के वोट कटते हैं, इसलिए रहूंगा दूर : दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव के प्रचार से दूरी बना रखी है और आजकल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रचार से दूर रहने की वजह का खुलासा किया है। दिग्विजय इस वीडियो में कह रहे हैं कि मेरे प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।

पिछले दिनों मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने बड़े स्तर पर पार्टी का प्रचार किया व सभाएं भी की लेकिन इन सभाओं में दिग्विजय सिंह नदारद रहे। दिग्विजय एमपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं, लेकिन वो पीछे से ही सक्रिय हैं।

यह वीडियो उस समय का है जब वह कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के आवास पर गए थे। इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि पार्टी जिस को भी टिकट दे उसे जिताइए, दुश्मन को भी टिकट मिले तो उसके लिए काम करिए। अगर काम नहीं किया तो कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। मैं तो प्रचार करने नहीं जा रहा क्योंकि मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।”

इससे पहले दिग्विजय सिंह पर बसपा प्रमुख मायावती ने भी भाजपा और संघ का एजेंट होने का आरोप लगाया था। मायावती ने कहा था कि राहुल-सोनिया राज्य में बसपा से गठबंधन चाहते थे, लेकिन दिग्विजय जैसे नेताओं के चलते गठबंधन नहीं हो सका।

मौजूदा समय में दिग्विजय इन दिनों पार्टी के प्रचार अभियान से दूर है। वह कभी-कभी पार्टी के मंचों पर नज़र आ जाते हैं लेकिन भाषण नहीं देते।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close