Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराजनीति

UNHRC Election : भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, ऐतिहासिक विजय के साथ पूरे विश्व में लहराया परचम

संयु्क्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने ऐतिहासिक विजय हासिल, तीन साल तक रहेगी सदस्यता

संयु्क्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। इसी के साथ भारत तीसरी बार इसका सदस्य बना है। भारत जनवरी 2019 से तीन साल के लिए परिषद का सदस्य रहेगा। 93 सदस्य देशों वाली संयुक्त राष्ट्र असेंबली में मानवाधिकार परिषद के लिए शुक्रवार को गुप्त मतदान के जरिए वोटिंग हुई।Image result for भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद193 सदस्य देशों वाली संयुक्त राष्ट्र असेंबली में मानवाधिकार परिषद के 18 नए सदस्यों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें एशिया पैसिफिक क्षेत्र कैटेगरी में भारत को 188 वोट मिले, जो सभी कैंडिडेट्स में सबसे ज्यादा रहा। बता दें कि 47 सदस्यीय परिषद में गुप्त मतदान के पूर्ण बहुमत से चयन होता है। किसी भी देश को परिषद का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम 97 वोट की ज़रूरत होती है।Related imageभारत के साथ बहरीन, बांग्लादेश, फिजी और फिलीपींस ने भी चुनाव जीता। एशिया-प्रांत क्षेत्र से मानवाधिकार परिषद चुनाव के लिेए कुल पांच सीटें थी। इससे पहले भारत वर्ष 2011 से 2014 और 2014 से 2017 तक सदस्य रहा। भारत का दूसरा कार्यकाल 31 दिसंबर 2017 को खत्म हो गया था।Image result for राजदूत सैयद अकबरूद्दीनभारत की इस जीत पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी राजदूत सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कर कहा, ‘वोटिंग का परिणाम सुखद रहा। समर्थन देने के लिए यूएन के हमारे सभी मित्रों का शुक्रिया, भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में सर्वाधिक वोट पाकर विजय हासिल की है।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close