Main Slideमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

VIDEO : रामलीला में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बने राजा जनक, लोगों ने देखा मंत्री जी का नया रूप

पुरानी दिल्ली में लव कुश राम लीला में हिस्सा लेते दिखे केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कल पुरानी दिल्ली में लव कुश राम लीला में राजा जनक की भूमिका निभाई। केंद्रीय मंत्री का ये नया चेहरा देखते ही बन रहा था।

दिल्ली की लव कुश रामलीला काफी जानी मानी राम लीला कमेटी है। इसमें अभिनय करने के लिए देश के जाने माने कलाकार इसमें भाग लेते हैं। लगभग 40 साल पुरानी लवकुश रामलीला का आयोजन 10 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जो इसका मंचन 21 अक्टूबर तक चलेगा।

राजा जनक के रूप में इस राम लीला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सुनहरा मुकुट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ने नीले व चमकीले कपड़े पहने हुए हैं। वो एक बड़े से सिंहासन पर विराजमान हैं।

लव कुश रामलीला कमेटी के मुताबिक इस वर्ष  राम लीला के कलाकारों में राजनेता भी हिस्सा ले रहे हैं। कुछ मशहूर कलाकार जैसे कि रितु शिवपुरी सीता की मां सुनैना का रोल निभाएंगी, तो अवतार गिल विभीषन के रूप में दिखेंगे। शंकर साहनी गुरु वशिष्ठ होंगे, तो केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला पार्वती के पिता हिमावन का किरदार निभाते हुए नज़र आ सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close